Ranchi News: मृतकों के परिजनों को हर संभव करेंगे मदद : बंधु तिर्की
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के कोसंबी हरिजन टोली में शनिवार की सुबह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान बंधु तिर्की ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी दोनों पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही दोनों परिवारों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। बंधु तिर्की ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बीडीओ और सीओ से मिलकर पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करें। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.