Ranchi News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे गुटु टोली के ग्रामीण
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। गुटु टोली, सिमलिया के हजारों ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। क्षेत्र में सड़क जर्जर है, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और बिजली कटौती भी लगातार हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हटिया विधायक और सांसद संजय सेठ का इस ओर ध्यान नहीं है, जिसके कारण वर्षों से समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि गुटु टोली की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। गर्मी में जहां इस पर चलना मुश्किल था, वहीं बारिश में हालात और भी खराब हो गए हैं। सड़क ही नहीं, पगडंडी तक चलने लायक नहीं बची है। क्षेत्र में कई कंपनियों के गोदाम खुलने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले एक वर्ष से जलमीनार खराब है, जिससे लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है। खराब स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.