रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी आसपास के क्षेत्रों में किराये के मकानों में रह रहे बाहरी युवक-युवतियों की सूचना पर मुरी ओपी के एएसआई मणिभूषण कुमार ने सिल्ली स्टेडियम के समीप कई घरों और कुशवाहा मैरिज हॉल में जांच की। पूछताछ में युवाओं ने बताया कि वे एक कंपनी के लिए दवा बिक्री और मार्केटिंग का काम करते हैं। इनमें झारखंड के अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने गृहस्वामियों को आधार कार्ड लिए बिना कमरा किराये पर नहीं देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...