रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: मुरी, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर मुरी ओपी पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने रांची पुरुलिया पथ के झारखंड मोड़, स्टेडियम के समीप समेत कई जगहों पर सड़क से गुजरने वाले चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी। मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने लोगों से भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की...