Ranchi News: मुरहू में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव आज से, तैयारी तेज
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में दस दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सुबह श्रद्धालु महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर नगर भ्रमण करेंगे। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी। गणपति महोत्सव को लेकर मुरहू में उत्साह का माहौल है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दस दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पबड़ा गांव में पहली बार सजा भगवान श्रीगणेश का दरबार आयोजन समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.