Ranchi News: मुरहू में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज, ध्वजारोहण का समय तय
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मुरहू प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, ध्वजारोहण के समय और कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को समारोह को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय मुरहू में सुबह 8 बजे, मुरहू लैम्पस में 8:20 बजे और मुरहू थाना में 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा। कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में 8:30 बजे, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 8:35 बजे, बैंक ऑफ इंडिया में 8:50 बजे तथा स्टेट बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.