रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। लक्ष्मी नारायण स्कूल मुरहू के समीप गुरुवार को विभिन्न दुकानों में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत यह कार्रवाई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशुतोष तिग्गा और मुरहू थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई। अभियान के दौरान टीम ने स्कूल के आसपास संचालित दुकानों की जांच की। नियमों के उल्लंघन पर दुकानदारों से जुर्माना:

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन और अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों के अनुपालन की जानकारी ली गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्मा...