रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के तमाम सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय जांते और संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय समेत सभी शिक्षण संस्थानों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने स्वागत गान, नृत्य और लघु नाटकों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने झारखंडी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सबका मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरकारी व गै...