Ranchi News: मुरहू में गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, रोज लग रहा महाप्रसाद का भोग
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश का दस दिवसीय पूजन समारोह आयोजित किया गया है। वर्ष 2013 से लगातार चली आ रही गणेश पूजन की यह परंपरा अब मुरहू के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। समारोह के तहत स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा, आकर्षक पूजा पंडाल और मनमोहक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पंडाल पहुंच रहे हैं। वहीं, शाम होते ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दस दिवसीय आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन महाप्रसाद का भोग लगाया जा रहा है। गणपति बप्पा के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.