रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। एसबीआई बैंक मोड़ के समीप मंगलवार को अशोका ऑटो हीरो बाइक शोरूम का शुभारंभ हुआ। महर्षि मेंही आश्रम के लक्ष्मण बाबा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालक हर्ष कुमार भगत ने बताया कि क्षेत्र के ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम खोला गया है। यहां विभिन्न मॉडल की बाइक-स्कूटी उपलब्ध हैं। मानसून ऑफर के तहत छूट दी जा रही है। पुराने-नए हीरो वाहनों की सर्विसिंग की सुविधा भी मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...