रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के युवा श्याम कुमार ने कास्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) परीक्षा 2026 उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे मुरहू प्रखंड में खुशी का माहौल है। श्याम कुमार मुरहू के लाह व्यवसायी सुबोध कुमार एवं वीणा देवी के छोटे पुत्र हैं। श्याम कुमार ने कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बल पर सीएमए परीक्षा में सफलता हासिल की। सीएमए देश का प्रतिष्ठित व्यावसायिक पाठ्यक्रम माना जाता है, जिसे वित्त एवं लेखा प्रबंधन के क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) के समकक्ष महत्वपूर्ण कोर्स के रूप में देखा जाता है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी। श्याम कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देन...