Ranchi News: मुरहू के गनालोया में घरों के ऊपर झूलता बिजली तार बना खतरा
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव में घरों के ऊपर से गुजर रहा झूलता बिजली का तार ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। इस समस्या को लेकर शनिवार को गांव के अध्यक्ष देवेंद्र गंगू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय मुखिया दानियल डुंगडुंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र गंगू और राजेंद्र कुमार के घर के पास बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है। बरसात के मौसम में इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है。
बैठक में चर्चा पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.