Ranchi News: मुरहू अंचल कार्यालय में प्रमाण पत्र वितरण शिविर कल से
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू अंचल कार्यालय में 3 से 7 अगस्त तक विशेष प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अंचल अधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार झारखंड सरकार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में पूर्व स्वीकृत जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण पत्र लाभुकों को वितरित किए जाएंगे। शिविर प्रतिदिन अंचल कार्यालय, मुरहू में आयोजित होगा। संबंधित नागरिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की गई है। अंचल प्रशासन ने कहा है कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को समयबद्ध और सुगम तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : बीडीओ ने महादलित टोले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.