Ranchi News: मुरवे गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुढ़मू पंचायत अंतर्गत मुरवे गांव में 25 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठ के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव ने मंगलवार को किया। गांव का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला हुआ था, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सूचना मिलते ही 24 से 36 घंटे में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया। उद्घाटन के मौके पर पंचायत अध्यक्ष चंदन तिर्की, पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र पहन, मुखिया प्रतिनिधि राजू उरांव, वरिष्ठ कांग्रेसी अजीत प्रसाद, सुशील मुंडा, राजकिशोर मुंडा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.