रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के मुरतो गांव में बुधवार को समाजसेवी सीताराम साहू और वीरेंद्र पांडेय के सौजन्य से 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल और शॉल बांटे गए। समाजसेवियों ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। मौके पर सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, नंदलाल सिंह, कलिंद्र साहू, महावीर साहू, अरुण साहू, विष्णु प्रसाद गुप्ता और बैजनाथ प्रसाद सहित ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...