Ranchi News: मुड़मा जतरा स्थल पर मकान तोड़ने में 23 नामजद
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मुड़मा जतरा स्थल के समीप निर्माणाधीन मकान तोड़े जाने के मामले में मांडर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेवानिवृत्त सेना जवान बिरसा उरांव की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में 23 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और राजी पड़हा जतरा संचालन समिति के अध्यक्ष जागराम उरांव शामिल हैं। पुलिस ने बिहारी उरांव और बिशुवा उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिरसा उरांव के अनुसार 74 डिसमिल पैतृक जमीन पर मकान निर्माण के लिए वह वर्ष 2012 से प्रयासरत हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 13 सितंबर 2026 को सीओ चंचला कुमारी, खलारी डीएसपी आरएन चौधरी और पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। आरोप है कि बुधवार दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.