Ranchi News: मुड़मा जतरा के दिन मांडर कॉलेज में परीक्षा तिथि बदलने की मांग
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से मुड़मा जतरा मेला को देखते हुए मांडर कॉलेज में 28 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की। जेसीएम ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा और रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षाएं निर्धारित हैं। 28 को ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला होने के कारण अत्यधिक भीड़ और यातायात दबाव रहेगा, जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी होगी। रजिस्ट्रार ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मांडर कॉलेज के लिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अमन तिवारी और असद फेराज टिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.