Ranchi News: मुड़मा जतरा के दिन परीक्षा तिथि में बदलाव का स्वागत
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा तिथि में आंशिक संशोधन किया है। मांडर कॉलेज में मुड़मा जतरा के कारण 28 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 29 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। जेसीएम अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू और मांडर कॉलेज अध्यक्ष मोहम्मद हमजा ने कुलपति को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि में बदलाव का आग्रह किया था। डॉ. अमन ने कहा कि मुड़मा जतरा झारखंड का प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के कारण जतरा के दिन मांडर कॉलेज के विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती, जिसे देखते हुए यह मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- Palamu News: परीक्षा तिथि में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.