Ranchi News: मुख्य न्यायाधीश ने खूंटी व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार को खूंटी पहुंचे। उन्हें व्यवहार न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम आर.के. मिश्रा, सीजीएम अर्जुन साव, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित न्यायिक सेवा, पुलिस और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दौरे को लेकर न्यायालय परिसर और परिसदन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: लंबित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.