Ranchi News: मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने को लेकर विरोध प्रदर्शन
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रांची जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को सोनाहातू और राहे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। माकपा के देशव्यापी आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर का विरोध किया। मुख्य वक्ता माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल के सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा कि एसआईआर के नाम पर वोट और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.