Ranchi News: मुख्य आरोपी भानु प्रताप समेत 14 पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप तय
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा और उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में लगभग तीन वर्ष बाद पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने सुनवाई को अहम मुकाम पर पहुंचा दिया। बुधवार को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 14 आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए की धारा 3 सहपठित धारा 4 के तहत आरोप तय कर दिया। सभी आरोपियों को आरोप पढ़कर सुनाया गया, जिसे उन्होंने नकारते हुए मुकदमे का सामना करने की इच्छा जताई। वहीं हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन के खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया। बिनोद कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। राज कुमार पाहन ने विशेषज्ञ राय लेने के लिए समय मांगा, जबकि हेमंत सोरेन की ओर से नए अधिवक्ता ने वकालतनामा दाखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.