रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के योग्य लाभुकों के चयन तथा प्री एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों का बारीकी से परीक्षण किया। समिति ने गंभीर एवं अन्य बीमारियों के उपचार के लिए कुल 180 लाभुकों का चयन किया, जिन्हें योजना के तहत चिकित्सा अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनछात्रवृत्ति पर विचार-विमर्श इसके बाद प्री एवं प...