Ranchi News: मुख्यमंत्री सारथी योजना का हाल बेहाल : शोभा यादव
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए हेमंत सरकार को युवा विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं का लाभ कितने युवाओं तक पहुंच रहा है, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। कई कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन पर उठ रहे सवाल युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। शोभा यादव ने कहा कि चुनाव के समय युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन वादों की जवाबदेही से बचती नजर आती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिले में अब तक 144 लाभुकों को मिला मुख्यमंत्री कन्यादान योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.