Ranchi News: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में रांची स्पीक कार्यक्रम
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कांके के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित परिसर का संदेश दिया गया। मौके पर संजय मुंडा, सीमा कुमारी, मंजू बिलुंग सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.