Ranchi News: मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ किया सड़क जाम
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव बैंक मोड़ पर गुरुवार को मिट्ठू कुमारी का शव पोस्टमार्टम के बाद आने पर ग्रामीणों ने शव के साथ तीनों ओर की सड़क जाम कर दी। इससे तीनों सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार और बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस बीच कांके विधायक सुरेश बैठा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने पहल की। उन्होंने गाड़ी मालिक से तत्काल एक लाख रुपये दिलाने, विधायक मद से परिवार को एक चापाकल देने और सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। ज्ञात हो कि मंगलवार सुबह बुतरू साहू की बेटी मिट्ठू कुमारी पानी लाने गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.