रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच पूरी कर शनिवार को विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है, इससे उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिमडेगा होमगार्ड कार्यालय में तैनात आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू पर आरोप है कि उसने होमगार्ड जवान श्रवण गोप से ड्यूटी लगाने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कर ट्रैप टीम का गठन किया। 21 मई 2026 को एसीबी ने जाल बिछाकर राजू कुमार साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 21,000 रुपए बरामद किए गए थे। अब जांच पूरी होने के बाद अभियोजन ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले की सुनवाई 20 जुल...