Ranchi News: मीनू मीना सिन्हा को मिलेगा अदबी उड़ान सम्मान
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची की लेखिका मीनू मीना सिन्हा का चयन- अदबी उड़ान कहानी साहित्यकार सम्मान-2026, के लिए किया गया है। उदयपुर की संस्था अदबी उड़ान की ओर से आयोजित 11वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। समारोह 14 अक्तूबर को राजस्थान साहित्य अकादमी के मुख्य सभागार में होगा। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे। मीना सिन्हा की अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें सात काव्य-संग्रह, तीन कहानी-संग्रह, एक यात्रा-संस्मरण और एक संस्मरण शामिल हैं। उनका काव्य-संग्रह- मीनू सतसई, 2025 में प्रकाशित हुआ था। उनकी दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.