Ranchi News: मिस ईस्ट जोन का खिताब जीतकर मुरी पहुंचीं रिया पाठक
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मिस ईस्ट जोन का खिताब जीतकर मुरी पहुंचीं रिया पाठक का शुक्रवार को मुरी रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य स्वागत किया गया। 30 सितंबर को रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट द्वारा मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन फैशन एंड शूटिंग इवेंट आयोजित किया गया था। इसमें बिहार, झारखंड और बंगाल के उभरते मॉडल्स ने हिस्सा लिया। रिया ने मिस ईस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। स्वागत के मौके पर सिल्ली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो, श्यामल दे, अशोक सिंह, निखिल महतो, ललन कुमार, वेंकट राव, अमित कुमार, मो. अमजद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता प्रतियोगिता में अररिया को तीन कांस्य व एक रजत पद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.