Ranchi News: मिशन मुस्कान के तहत 28 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने धारकों को लौटाए
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे 'मिशन मुस्कान' अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने पिछले एक माह में 28 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिया। लंबे समय बाद मोबाइल फोन वापस मिलने पर धारकों ने खुशी जताते हुए खूंटी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा जारी निर्देश के आलोक में तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की। इसमें सीईआईआर पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.