Ranchi News: मिथिला समाज ने मनाया कोजागरा पर्व
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। राजधानी में मिथिला समाज ने रविवार को कोजागरा पर्व पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर मिथिला के लोगों ने अपने घरों में कुलदेवता के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर उनका पूजन किया। इस अवसर माता को पान-मखान और सुपाड़ी के साथ खीर का भोग लगाकर आराधना की गई। वहीं, राजधानी में नव विवाहित युवकों के घरों में उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मिथिला समाज के लोग बड़ी संख्या में पर्व को मनाया। प्रसाद के तौर मखाना के साथ अन्य मिष्टान्न वितरित किए गए। मिथिला में नव विवाहित युवकों के यहां पहले वर्ष की कोजागरा को धूमधाम से मनाने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मिथिला में कोजागरा पर्व पर नवविवाहित दूल्हों का हुआ चुमाउन यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गाबाड़ी में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लोक्खी पूजा यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.