Ranchi News: मिथलेश लगातार नौवीं बार पूजा समिति के अध्यक्ष बने
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिर्रा में मंगलवार को मां दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक राजकीय मध्य विद्यालय पिर्रा परिसर में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों के विश्वास पर मिथलेश कुमार दुबे को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। अमर उरांव को सचिव, रोहित गोप को कार्यकारी अध्यक्ष और नवल कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उप कोषाध्यक्ष के रूप में रविंद्र कुमार मेहता, प्रेमप्रकाश शुक्ला और लाल वैभव नाथ शाहदेव का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर मनोज तिवारी, धनंजय कुमार सिंह और गौरव सिंह तथा उपसचिव पद पर अजय कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- Godda News: पिरोजपुर बड़ी दुर्गा मंदिर में नई पूजा समिति का गठन पंडाल निर्माण और विद्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.