रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना रहा। इसके सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रकार के मामलों के अनुरूप कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत के दौरान प्री-लिटिगेशन के बैंक से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, न्यायालय में लंबित कुल 48 मामलों का भी निपटारा किया गया। इस प्रकार कुल 52 मामलों का समाधान हुआ। पांच बेंचों में हुई मामलों की सुनवाई:

बेंच संख्या एक की सुनवाई बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा के साथ...