Ranchi News: मार्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छीनकर अपराधी भागे
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपथ नगर स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधी एक महिला से चेन छीनकर फरार हो गए। इस वारदात को अपराधियों ने रविवार को उस समय अंजाम दिया, जब महिला अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस संबंध में पीड़िता डॉ मनीषा कुमारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रोज पांच से साढ़े पांच बजे भोर में मार्निंग वाक करती हैं। रविवार को भी वह मार्निंग वाक कर रही थी। लाजपथ नगर स्कूल के पास जब वह पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुंदाग ओपी पुलिस वहां पहुंची और सीसीटीवी से फुटेज खंगालना शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.