Ranchi News: मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया सावन सिंधारा, मोनिका भाला बनीं सावन क्वीन
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में तोरपा रोड में सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और आपसी प्रेम-सौहार्द को समर्पित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हाउजी, म्यूजिकल चेयर, विभिन्न मनोरंजक खेल, नृत्य समेत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। सावन की उमंग को खास बनाने के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मोनिका भाला ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम की संयोजिकाओं शिवांगी पिपुरिया, प्रियंका जैन एवं शिल्पी अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अभाअक महासभा की ओर से मना सावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.