रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से गुरूवार को अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन मेले की शुरूआत हुई है। मेले का उद्धाटन रांची की महापौर रौशनी खलखो ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की समिति की ओर से महिलाओं को बाजार प्रदान करने की अच्छी पहल है। साथ ही महिलाएं स्वरोजगार कर आप अपना घर चला सकती है। मेले में कुल 75 से अधिक स्टॉल लगे हुए है। मेले में राज्य के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों के व्यापारी स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे है। जिसमें रामगढ़, हजारीबाग, भागलपुर, कोलकाता, सूरत और रांची के आस-पास से भी करोबारी पहुंचे है। मेले में महिलाओं के द्वारा हाथों से बनाए हुए उत्पादन आकर्षण का केंद्र बनीं हुई है। जिनमें बंदरवाल, सजावटी के समान, भगवान के वस्त्र,राखियां, साड़िय...