Ranchi News: मारवाड़ी भवन में श्री जीण माता का मंगल पाठ
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में श्री जीण माता का मंगल पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर हुआ। नूतन शर्मा और उनकी टीम के नेतृत्व में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने मंगल पाठ का वाचन किया। इस दौरान मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.