Ranchi News: मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा महोत्सव आज से
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में स्थानीय मारवाड़ी भवन में गुरुवार से चार दिवसीय परंपरा महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन का उद्घाटन 11 बजे दिन में होगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस चार दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.