रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन अपर बाजार स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में होगा। सुबह 10:30 से 4 बजे शाम तक रक्तदाता रक्तदान कर सकें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी डोनर को संस्था की ओर से उपहार के रूप में सुरक्षा कवच हेलमेट दिया जाएगा। साथ ही लोग मेडिकल टीम से नि:शुल्क अपने बीपी,शुगर और हेमोग्लोबीन की जांच करवा सकते है। मौके पर अमित सारस्वत, अशोक पुरोहित,कृष्णा लाल शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...