रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रति जिम्मेदारी और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को निष्पक्ष, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान महज नागरिक का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 20 नवंबर तक विद्यालयों और महाविद्यालयों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से मतदाता...