रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव 'इन्द्रधनुष-2026' का आयोजन मंगलवार से स्वामी विवेकानन्द सभागार, जेसी बोस सभागार और एमबीए भवन सहित विभिन्न निर्धारित स्थलों पर शुरू हो रहा है। महोत्सव के पहले दिन साहित्यिक (प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण), नाट्य (मूकाभिनय, लघु नाटिका, मिमिक्री, एकांकी) और ललित कला (चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, तत्काल फोटोग्राफी, पोस्टर व कोलाज निर्माण) प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन 14 अक्तूबर को लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और विभिन्न संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए डॉ. शुभंकर आइच, डॉ. शाहीन परवीन, डॉ. शशि शेखर दास, डॉ. रीना माथुरी, डॉ. राजीव रंजन शर्मा, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. नूपुर सिन्हा, डॉ. अंजू पुष्पा बा और ...