रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव इंद्रधनुष-2026 की शुरुआत मंगलवार को हुई। कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन साहित्यिक, नाट्य और ललित कला से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने क्विज, वाद-विवाद, भाषण, मूकाभिनय, लघु नाटिका, मिमिक्री, एकांकी, फोटोग्राफी, पोस्टर निर्माण, पेंटिंग, कोलाज, कार्टूनिंग, रंगोली, मेहंदी और क्ले मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन सत्र में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। साहित्य...