रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में इंफोसिस अनुदानित लर्नेट स्किल्स द्वारा ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी इनहांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। यह 21 दिनों का पूर्णतः निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्नातक उत्तीर्ण और इस वर्ष स्नातक पूर्ण करनेवाले विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें जॉब रेडी बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय करियर काउंसलिंग और करियर रेडिनेस टेस्ट (सीआरटी) का समापन मंगलवार को हुआ, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 35 विद्यार्थियों का पहला बैच तैयार किया गया, जिसकी नियमित कक्षाएं 5 अगस्त से प्रारंभ हो रही हैं।

प्रशिक्षण विवरण 21 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्...