Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज: 'इंद्रधनुष' की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला सम्मान
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव 'इंद्रधनुष' का बुधवार को समापन हुआ। दो दिनी इस आयोजन में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का बड़ा माध्यम है। समापन पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य शैलियों के माध्यम से विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत की। जनजातीय नृत्य में कुड़ुख जनजातीय समूह प्रथम, मुंडारी समूह द्वितीय व एनसीसी समूह तृतीय रहा। लोकनृत्य में शीतल व पल्लवी की जोड़ी प्रथम रही। एकल नृत्य में प्रियंका प्रथम व लोक नृत्य में श्रुति विजेता बनीं। क्रिएटिव कोरियोग्राफी में कृति कुमारी मुंडा व समूह प्रथम स्थान पर रहा। संगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.