Ranchi News: मानसिक स्वास्थ्य मरीजों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झालसा, रांची के निर्देश एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य एवं विधिक अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों और उनके स्वजनों को विधिक अधिकार, सम्मानजनक व्यवहार, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। एलएडीसी चीफ राजीव कमल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से प्रभावित व्यक्ति भी अन्य नागरिकों की तरह समान अधिकार रखते हैं। जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। मरीजों और उनके स्वजनों को विधिक सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई गई। कार्यक्रम में डॉ. रिचर्डसन सोय, डालस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.