Ranchi News: मानसिक रोगियों से अमानवीय व्यवहार पर है सजा का प्रावधान
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को रिनपास में डालसा के तत्वावधान में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष और डालसा सचिव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने 'मेंटल हेल्थ केयर एक्ट-2017' की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को समाज में सम्मानपूर्वक जीने का पूरा अधिकार है। यदि कोई उनके अधिकारों का हनन करता है या अमानवीय व्यवहार करता है, तो कानूनन सजा का प्रावधान है। उन्होंने नालसा की योजना 'डॉन' के तहत युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में बताया गया कि रिनपास और सीआईपी में डालसा के लीगल-एड-क्लिनिक संचालित हैं, जहां पीएलवी निःशुल्क सहायता प्रदान करते हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.