Ranchi News: मानसिक रूप से बीमार महिला को डालसा ने रिनपास में कराया भर्ती
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची। लोवाडीह चौक पर भटक रही मानसिक रूप से बीमार महिला को डालसा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिनपास में भर्ती कराया। पीएलवी प्रीति कुमारी को महिला के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही न्यायायुक्त एके मिश्रा-1 के निर्देश पर डालसा ने टीम गठित की, जिसमें पीएलवी प्रीति के साथ तारा मिंड, शारदा देवी तथा नामकुम थाना की महिला उपनिरीक्षक शामिल थी। टीम ने महिला को सुरक्षित रिनपास पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हो गया है। डालसा के प्रभारी सचिव ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई असहाय, विक्षिप्त या जरूरतमंद व्यक्ति दिखाई दे तो टोल फ्री नंबर 15100 पर सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.