रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले लोगों के अधिकारों और कानूनी सुविधाओं को लेकर मंगलवार को महुआजाड़ी पंचायत भवन और दर्जीजाड़ी गांव में डालसा की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 60 दिवसीय मेगा जागरुकता अभियान के तहत हुआ। सुमन ठाकुर ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उपचार, स्वास्थ्य बीमा और गोपनीयता के अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने 6 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा के प्रावधान की भी जानकारी दी। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। पीएलवी ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताय...