Ranchi News: मानक पूरे होने पर ही खुलेंगे सील कोचिंग संस्थानों के ताले
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर रांची नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। भवन और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ निगम की जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। बुधवार को सील किए गए कोचिंग संस्थानों के संचालकों समेत अन्य कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव से मुलाकात की। संचालकों ने निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने का भरोसा दिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों को रोकना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराना है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.