रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक हुई। इसमें जिले में अवैध अफीम की खेती समेत अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों और थाना प्रभारियों से अवैध अफीम की खेती के खिलाफ की गई कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों और अन्य कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली गई। उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकता के अनुसार ड्रोन से निगरानी करने को कह...