Ranchi News: मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन चार मैच हुए
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता की थीम पर आयोजित मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-7 का रविवार को आगाज हुआ। प्रतिज्ञा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में इस वर्ष 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में 480 माताएं अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। घुनसुली में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुखिया बंधना उरांव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला तुमना और घाघरा गांव की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में तुमना ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। घाघरा की जसिन्ता सांगा को उनके प्रदर्शन के लिए मदर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा दूसरे मुकाबले में घाँसीबाड़ी और गुटजोड़ा-1 की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबला पेनाल्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.